हरियाणा

उत्तराखंड की टोपी का हमेशा रखूंगा सम्मान: नवीन गोयल

* कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से मां नंदा देवी का कार्यक्रम आयोजित

सिद्धार्थ राव, गुरुग्राम। रविवार को सी-1, पालम विहार में उत्तराखंड की आराध्य देवी मां नन्दा देवी का चौदहवां नन्दाष्टमी उत्सव का बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यहां उनका कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से वहां की पारम्परिक टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। दो दिवसीय यह उत्सव को विधिवत व पारम्परिक रूप से नन्दा देवी के डोला (नगर परिक्रमा) के बाद सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि उन्हें सम्मान स्वरूप जो यह टोपी कुमाऊं मंडल की ओर से पहनाई गई है, इसका वे सदा मान और सम्मान रखेंगे। मंडल को जब भी उनकी आवश्यकता रहेगी, वे सदा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में देश के हर राज्य से लोग रहते हैं। सभी के कार्यक्रमों में उनका जाना होता है। भरपूर मान-सम्मान दिया जाता है। आज यहां कुमाऊं भ्रातृ मंडल के सम्मान के भी वे सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के लोग यहां आपसी प्रेम व भाईचारे से रहते हैं। अपनी-अपनी कला और संस्कृतियों को यहां सांझा करते हैं। यहां के कार्यक्रमों, तीज-त्योहारों में शामिल होते हैं। इन सबको देखकर यह कहा जा सकता है कि गुरुग्राम भी अब मिनी भारत बन गया है। यहां लगभग सभी संस्कृतियां देखी जा सकती हैं।
कुमाऊं भ्रातृ मंडल के प्रधान सुरेश चंद्र काला ने बताया कि वर्ष 2009 में मां नन्दा देवी के मन्दिर की स्थापना के पश्चात लगातार विगत 13 वर्षों से हर नन्दाष्टमी का आयोजन किया जाता है। नन्दा मां के डोले में हजारों लोग मां के जयकारे के साथ नाच-गाकर मां के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए नगर परिक्रमा में भाग ले रहे थे। परिक्रमा के बाद हवन-पूजा विशाल भंडारे के आयोजन के पश्चात पारम्परिक रूप से मूर्ति विसर्जन किया गया।
संस्था के वर्तमान प्रधान सुरेश चन्द्र काला, महासचिव करण सिंह बिष्ट, एमडी जोशी कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह बिष्ट उपप्रधान, ध्यान सिंह रावत (लेखाकार), हरीश चन्द्र गड़ाकोटी (प्रबंधक, मंदिर समिति), श्री खीम सिंह बिष्ट (सह प्रबंधक, मन्दिर समिति) ने कार्यकारिणी सहित संस्था की ओर से सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। अष्टमी पूजन व हवन में सरस्वती विहार निवासी केएन चौबे मुख्य यजमान थे। इस अवसर पर मंदिर में जिले सिंह नरम्बरदार प्रधान सरस्वती विहार, मंगतराम बागड़ी पूर्व पार्षद, परमिंदर कटारिया पूर्व उपमहापौर, प्रदीप कुमार, समाजसेवी हेमंत बहुखण्डी (प्रधान, गढ़वाल सभा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker