हरियाणा

भाजपा नेता शेखर यादव ने वार्ड-18 में चलाया जनसम्पर्क अभियान

* कहा, भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए कर रही कार्य

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। भाजपा नेता शेखर यादव ने शहर के वार्ड-18 में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए यहां के निवासियों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा पर काम करते हुए सभी वर्गों की भलाई के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। आये दिन पार्टी संगठन काफी मजबूत होता जा रहा है।
    जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता शेखर यादव के साथ समाजसेवी एवं पार्टी नेता रमेश राठी के अलावा मुकेश भारद्वाज, जगबीर सिंह, भानू सिंह, जसबीर उर्फ जस्सू, गिरीश पांडे, नवीन शर्मा, प्रवीन, धर्मेंद्र, संजय अग्रवाल, रोहित, पंकज रुहिल, सोनू कौशिक, विकास पांडे, सुनील दलाल, विकास डागर समेत कई अन्य युवा भी साथ रहे। वार्ड-18 में पहुंचने पर यहां के निवासियों ने भाजपा नेता शेखर यादव का स्वागत भी किया। इस मौके पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शेखर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। पार्टी की नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करने के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ता उनके बीच जाकर सीधे रूबरू हो रहे हैं। उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके समाधान करवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों की भलाई को लेकर कार्य किया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पार्टी में सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा सभी वर्गों के हितों को ध्यान रखते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पूरे देश में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण आज भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भारत के नाम का डंका बज रहा है। शेखर यादव ने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी से जुड़े नेता, कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचकर लोगों को पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताते हुए संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास करवाने में लगे हैं।

Attachments area

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker