हरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीआई संस्थान से किया गया जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

-उपायुक्त ललित सिवाच ने हरी झण्डी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा को रवाना


-सभी जिलावासी मिलकर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर मनाएं आजादी का यह पर्व-उपायुक्त सिवाच


-तिरंगा ध्वज हमारे आत्म सम्मान व आजादी का है प्रतीक


-13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर फहराएं तिरंगा झंडा, उपायुक्त ने किया आह्वान


सोनीपत, 05 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में पूरे देशभर में मनाए जा रही हर तिरंगा अभियान के तहत जिला में अभियान का आगाज हो चुका है। जिला के सभी शिक्षण संस्थान, राजनैतिक व सामाजिक संगठन सभी मिलकर इस अभियान को एक जन क्रांति का रूप देने का कार्य कर रहे है।
हर घर तिरंगा अभियान की इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर स्थित आईटीआई संस्थान से जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ललित सिवाच ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि बारिश की बीच हमारे युवा जिस प्रकार अपने तिरंगा के प्रति सम्मान की भावना दिखाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए है वो अपने आप में ऐतिहासिक पल है।
उपायुक्त सिवाच ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है, क्योंकि इस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमारे कितने वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों का त्याग किया है। इसलिए हमें अपने वीर सपूतों द्वारा किए गए त्याग को नहीं भूलना चाहिए और सभी को मिलकर एक पर्व की तरह अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहराना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के आत्म सम्मान व देश की आजादी का प्रतीक है और हमारा इतिहास भी रहा है कि हमने अपने तिरंगे के सम्मान को कभी कम नहीं होने दिया, चाहे हमें इसके लिए अपने प्राणों की ही आहूति क्यों न देनी पड़ी। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों का आह्वान किया कि हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और पूरे विश्व के सामने अखंड भारत का उदाहरण पेश करें।
तिरंगा यात्रा आईटीआई संस्थान से शुरू होकर शहर के कई हिस्सों से निकली, जिसके कारण पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगता दिखाई दिया। बच्चों के भारत माता की जय व इंकलाब जिंदाबाद के नारे से सारा शहर गूंज उठा। शहर के जिस हिस्से से यह तिरंगा यात्रा निकली सभी लोगों ने तिरंगे के सम्मान में अपने घरों से निकालकर भारत माता की जय बोलते हुए तिरंगे झंडे को शैल्यूट किया। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्रों, आईटीआई व पोलटेक्निक के छात्र, एनसीसी कैडेट्स तथा कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा, एसडीएम सोनीपत शशि वसुंधरा, एसडीएम खरखौदा शिखा, तहसीलदार सोनीपत मनोज अहलावत, आईटीआई संस्थान के प्राचार्य विक्रम सिंह, पोलटैक्निक संस्थान के प्राचार्य अनिल सहरावत, डीएसओ शर्मिला राठी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker