भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन:डाॅ. सोनिका
अंबाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच अंबाला छावनी में राखी बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की हिंदी प्राध्यापिका डॉ. सोनिका ने छात्राओं से राखी बनवाई और रक्षा बंधन के पर्व का महत्व बताया। डॉ. सोनिका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है और इस दिन बहन अपने भाई को रक्षाबंधन का धागा बांधती है, जिसके बदले में भाई उसकी रक्षा करने का वादा करता है। छात्रों को उन्होंने लड़कियों के प्रति अच्छी सोच, स्वस्थ दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा इस राखी के धागे के बीच भाई बहनों के अटूट रिश्ते की कहानी होती है। डॉ. सोनिका हर वर्ष छात्राओं को राखी पर्व पर एक्टिविटी कराती है। स्कूल के प्रिंसिपल ओमप्रकाश ने छात्र एवं छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व बधाई दी और कहा कि डॉ. सोनिका समय समय पर विभिन्न पर्व मना कर बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानकारी देती हैं। यही नहीं पर्यावरण संरक्षण या फिर सरकार व विभाग की अन्य पहलों में महती भूमिका निभाती हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारा विद्यालय कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। छात्राओं अंजली, मोहिनी, कीर्ति, गौरी तान्या ने विद्यालय के स्टाफ को और पौधों को राखी बांधी।