हरियाणा

ढाबा से अगवा की गई महिला से किया गया था दुष्कर्म, मामले में दुष्कर्म की धारा को जोड़ा

सोनीपत
बहालगढ़ में हमलावरों द्वारा ढाबा से अगवा की गई महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। महिला व ढाबा संचालक ने दुष्कर्म की शिकायत नहीं दी थी। एएसपी के आदेश पर कराए गए मेडिकल में उससे दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धारा जोड़ दी है। वहीं ढाबा संचालक ने आरोपितों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
गांव बहादुरगढ़ के रहने वाले विकास सिंह ने 30 अक्टूबर को पुलिस को बताया था कि वह बहालगढ़ में शिव शंकर ढाबा का संचालन करते हैं। उनके ढाबा पर चौहान जोशी के रहने वाले राजू, बिरजू, सुनील, रामनिवास और राजेंद्र ने अपने साथियों के साथ रात में हमला बोल दिया था।उन्होंने ढाबा पर बुलडोजर चलाने के साथ ही नकदी और आभूषण लूट लिए थे। उन्होंने ढाबा पर आग लगा दी थी और वहां से एक महिला को अगवा कर लिया था। वह आधी रात को पुलिस को एक खेत में बदहवास हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में लूट, अपहरण, मारपीट और आगजनी का मुकदमा दर्ज किया था। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दबंगई देखकर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के आदेश दिए थे। उसमें महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। उसके बाद मामले में दुष्कर्म की धारा को जोड़ा गा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए। वहीं ढाबा के संचालक विकास सिंह ने एएसपी को शिकायत दी है कि अभी आठ आरोपित खुले घूम रहे है। वह लगातार फैसला करने की धमकी दे रहे है। एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए है। जल्द ही अन्य आरोपितों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker