मनोरंजन

 मुम्बई में हुआ ”तुम्हीं से ज़िया है” का विमोचन

करैरा, 23 अक्टूबर। शिवपुरी के युवा शायर सुभाष पाठक ”ज़िया” के दूसरे ग़ज़ल संग्रह ”तुम्हीं से ज़िया है” का विमोचन मुंबई में बांद्रा स्थित एक होटल में मुंबई के मूर्धन्य साहित्यकारों के बीच सम्पन्न हुआ। जिनमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर सागर त्रिपाठी, फ़िल्मी गीतकार एवं वरिष्ठ शायर देवमणि पांडेय, दूरदर्शन के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी एवं संगीतकार, गायक डॉ अश्वनी कुमार, युवा शायर संतोष सिंह, शायरा ज़ीनत अहसान क़ुरैशी, वरिष्ठ कवि डॉ. उदयभानु सिंह शामिल रहे।

वरिष्ठ कवि उदयभानु सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शायर सागर त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सुभाष पाठक ”ज़िया” को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तत्पश्चात सभी प्रबुद्ध साहित्यकारों के हाथों ”तुम्हीं से ज़िया है” का विमोचन संयुक्त रूप से हुआ। कार्यक्रम का संचालन गीतकार देवमणि पांडेय ने किया। संगीतकार गायक डॉ अश्वनी कुमार ने सुभाष पाठक ”ज़िया” की एक ग़ज़ल स्वरबद्ध कर प्रस्तुत की, देवमणि पांडेय ने पुस्तक चर्चा में पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सुभाष अपनी उम्र से बहुत आगे चल रहे हैं कम उम्र में उन्होंने अपना एक अलग मुक़ाम हासिल किया है, नवीन जोशी नवा ने कहा कि शायरी में नयेपन को बनाये रखते हुए उसकी नाज़ुकी को बनाये रहना सुभाष पाठक ”ज़िया” की ख़ासियत है। वहीं सागर त्रिपाठी ने सुभाष की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि ये किताब ग़ज़ल की दुनिया में अपनी जगह बनाने में ज़रूर कामयाब होगी जदीद मौजू और नया तर्ज़-बयाँ इसे ख़ास बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker