उत्तर प्रदेश

जिले में छठ महापर्व की धूम, वीके सिंह ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

गाजियाबाद, 30 अक्टूबर। जिले में छठ पर्व पूरे शबाब पर है। रविवार अपराहन केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने जहां हिंडोन तट पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की, वहीं जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। महापौर आशा शर्मा ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज समेत तमाम आला अधिकारी भी इस दौरान घाट पर मौजूद रहे।

जनरल वीके सिंह ने आस्था, एकता, पवित्रता का यह स्नेह रूपी त्योहार पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। वीके सिंह ने कामना की कि छठ पर्व के लिए लाभकारी हो और छठ मैया की कृपया आप सभी पर बनी रहे। इसी मनोकामना के साथ सांसद ने सभी छठ श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की।

देश में आज छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शहर में विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा होती है। जिसके सौन्दर्यीकरण का कार्य नगर निगम करता है। निरीक्षण करने महापौर आशा शर्मा हिण्डन छठ घाट पहुंची, जहां पर नगर निगम द्वारा 27 सीसीटीवी कैमरे, 25 चेंजिंग रूम, 95 स्थानों पर पानी की टोटियां, स्वागत द्वार, 6 मोबाइल टॉयलेट, 10 पीने के पानी के टैंक, लाइट की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम, सेल्फी पॉइंट, छठव्रतियों को प्लास्टिक फ्री छठ पूजा के लिए जागरूक करने के लिए जगह जगह होडिंग, घाट पर बेरिकेडिंग जिससे कोई हादसा न हो, बेरिकेडिंग पर पुष्प माला व ग्रीन जाली की व्यवस्था जिससे नदी दूषित न हो, यह सब व्यवस्था पूर्ण की गई। जिसको देख महापौर ने नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों, पार्षदगणों एवं कर्मचारियों का इतनी अच्छी व्यवस्था के लिए साधुवाद कर उनकी हौसला अफजाई की।

-हिण्डन नदी छठ घाट पर मईया के मठ (स्वरूप) पर महापौर ने भरे रंग

हिण्डन छठ घाट पर छठ मईया के मठ (स्वरूप) में रंग भरने का कार्य चल रहा था, जिसको देख महापौर स्वयं छ्ठ मईया के स्वरूम में रंग भरने के लिए रुक गयी और मईया की बिन्दी, काजल,एवं अन्य श्रृंगार किया साथ ही अनेको रंग से मठ को सजाया।

उधर राजनगर एक्सटेंशन की फॉर्च्यून सोसाइटी में छठ पर्व मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker