राष्ट्रीय

अपने देश और समाज की सेवा के लिए है मेरा यह जीवनः द्रौपदी मुर्मू

भोपाल, 15 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आप तो जानते हैं कि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है। मेरे लिए केवल यह देश, यह माटी और परमपिता पिता परमात्मा की सेवा ही ध्येय है। मेरा यह जीवन अपने देश और समाज की सेवा के लिए है।

द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भोपाल पहुंचीं, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास पर उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि आज आप लोगों ने मध्य प्रदेश में जिस तरह का मेरा स्वागत किया है, मेरी जिंदगी में ऐसा स्वागत पहली बार हुआ है। इसको मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी।

उन्होंने कहा कि अपने संगठन के लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं लेकिन जो संगठन के नहीं हैं, वे भी समर्थन में आगे आये हैं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैं उनको धन्यवाद देती हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने संविधान की सीमा के दायरे में रहकर देश की सेवा के लिए तैयार हूं। आपका जो समर्थन मुझे मिल रहा है, इसके लिए मैं आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker