चिरस्मी गांव के खेत में धान लगा कर वापस जा रहे प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत
गन्नौर। चिरस्मी गांव में धान लगा कर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर की खेत में अर्थिंग का करंट लगने से मौत हो गई। मजदूरों ने इसकी सूचना थाना गन्नौर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टर्माटम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि गांव जिला अररीया बिहार हाल गांव चिरस्मी निवासी धीरेंद्र कुमार धान लगाने का काम करता है। वह अपने साथियों के साथ चिरस्मी गांव में धान लगा रहा है। धान लगाने के बाद वह अपने साथियों के साथ वापस जा रहा था। इस दौरान खेत में लगे पोल की सहारे के लिए लगी तार पर उसका व उसके साथी मजदूर का हाथ लग गया जिसमें अर्थिंग का कंरट था। करंट लगने से दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करा शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा स्वजनों के ब्यान पर 174 की कारवाई की है।