हरियाणा की छोरी ने गाड़ दिया लठ पूरे विश्व में किया हरियाणा का नाम रोशन
सोनीपत : उत्तर प्रदेश में हो रहे दो दिवसीय वर्ल्ड योगा कप 2022 जिसका आयोजन (UYFS)यूनिवर्सल योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा संजय नगर एलटी सेंटर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में करवाया गया। जिसमें हरियाणा की छोरी पूजा दहिया पुत्री कृष्ण दहिया गांव नसीरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ल्ड योगा कप में पूरे विश्व से अलग-अलग देशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें हरियाणा की छोरी पूजा दहिया ने सब को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया । पूजा दहिया ने कहा कि मैं इस वर्ल्ड योगा कप 2022 को जीतकर काफी खुश हूं और जो कहते थे कि लड़कियां कुछ नहीं कर सकती उनके लिए जीता हुआ यह वर्ल्ड योगा कप एक जवाब है लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। पूजा दहिया ने इस से पहले भी योग में कई बार पदक प्राप्त किए हैं। लेकिन उनका सपना योगा वर्ल्ड कप 2022 को जीतना था। जो पूजा दहिया ने पूरा कर दिखाया उन्होंने कहा कि वह आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता जीतने की तैयारी करती रहेगी। इस मौके पर उनके साथ अश्वनी मलिक जी भी मौजूद थे जिन्होंने पूजा दहिया को वर्ल्ड कप 2022 को जीतने पर मुबारकबाद दी।