हरियाणा
भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने लिया रैली स्थल का जायजा
सोनीपत।। संजीव कौशिक।। भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने जन विकास रैली के लिए चल रही तैयारी वाली जगह का लिया जायजा।
देवेंद्र कौशिक ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया और रैली की तैयारी में लगे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। देवेंद्र कौशिक ने कहा कि 4 अप्रैल को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह व मुख्यमंत्री सोनीपत के लोगों को विकास की नई सौगात देंगे। इस मौके पर प्रमुख नेता विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद रमेश कौशिक के प्रयासों से सोनीपत में सड़कों की नई परियोजनाएं मिली है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी का अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदुआ डीपीआरओ विजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।