सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप : हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु जीते
भोपाल
12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 के पूल चरण के 8वें दिन बुधवार को हॉकी हरियाणा, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने व्यापक जीत दर्ज की।
पूल एच में दिन के पहले पूल गेम में, हॉकी हरियाणा ने गोवा को 20-0 से हराया। हरियाणा के लिए पंकज (32′ 34′, 39′, 44′, 52′, 58′) ने छह, रोहित (21′, 24′, 36′, 59′) ने चार, प्रभजोत सिंह (10′, 27′, 37′) ने तीन, मोहित (8′, 41′) और दीपक (2′ 19), ने दो-दो व कैप्टन गगनदीप सिंह (18′), विनय (30′), और सोमजीत (45′) ने 1-1 गोल किया।
दिन के दूसरे पूल एच मैच में ओडिशा ने असम हॉकी को 17-0 से हराया। अमनदीप लकड़ा (12′, 23′, 24′, 24′, 38′, 46′, 47 ‘, 49′, 51′) ने नौ गोल किए, जबकि कप्तान सुदीप चिरमाको (16′, 20′) ने दो, शक्ति कुजूर (14′), मांगरा भेंगरा (21′), प्रकाश बारला (22′), मटियास डांग (28), प्राजुक्त नाग (53′) और अनुग्रह कुजुर (60’) ने 1-1 गोल किया।
पूल जी में, तमिलनाडु ने हॉकी हिमाचल पर 5-0 से जीत दर्ज की। तमिलनाडु के लिए पृथ्वी जीएम (19′, 54′) ने दो, धनुष एम (5′), शनमुगम पी (8′) और सरवण कुमार (35′) ने 1-1 गोल किया।