खेत में अजगर निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हाथरस, 14 अक्टूबर। कोतवाली चंदपा क्षेत्र अंतर्गत धान के खेत में शुक्रवार को आठ फिट लंबा अजगर निकल आया। अजगर को देखकर धान की फसल काट रहे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों सहायता से अजगर को पकड़कर साथ ले गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों धान की फसल कटाई का काम चल रहा है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कुल्लू में किसान धान के खेत में आज फसल काट रहे थे। तभी अचानक खेत में एक अजगर निकल आया। अजगर को देखकर फसल काट रहे किसानों के होश उड़ गए। किसानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ आ गई और मामले की जानकारी फोन पर वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने खासी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से अजगर को पकड़ लिया। अजगर लंबाई आठ फीट व वजन 40 किलो बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई।