बिहार

फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी ने विभिन्न पूजा पंडालों में किये मां भगवती के दर्शन

अररिया 04अक्टूबर फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से स्थापित शक्ति की देवी मां दुर्गा के प्रतिमा का दर्शन किया।

प्रखंड के परवाहा दुर्गा मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की।

नवरात्रि का समापन नवमी तिथि से होता है। नवरात्रि के नवमीं के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं।

शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां सिद्धिदात्री महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान हैं। मां के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं। नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है।

जीवित कन्या पूजन के तहत नवरात्र उपवास करने वाले कन्या पूजन के बाद उन्हें भोजन कराकर महाभोग प्रसाद से अपना उपवास तोड़ते हैं।विधायक विद्यासागर केशरी ने भी कन्या पूजन में भाग लिया और जीवित देवी के रूप कन्या से आशीर्वाद प्राप्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker