राष्ट्रीय

 भारत-अफ्रीका के बीच 18 अक्टूबर को डिफेन्स एक्सपो के दौरान होगी रक्षा वार्ता

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में डिफेन्स एक्सपो के दौरान भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता में अफ्रीकी राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। इस वार्ता का व्यापक विषय ‘भारत-अफ्रीका: रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए रणनीति अपनाना’ है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध हैं। भारत की भागीदारी अफ्रीकी प्राथमिकताओं पर टिकी हुई है, जिसका उल्लेख स्वयं अफ्रीकी भी करते हैं। भारत और अफ्रीका के रक्षा मंत्रियों के बीच पहली वार्ता लखनऊ में 06 फरवरी, 2020 को डिफेन्स एक्सपो के दौरान हुई थी। इसके बाद सम्मेलन के अंत में संयुक्त ‘लखनऊ घोषणा’ पत्र दस्तावेज के रूप में पेश किया गया था।

‘लखनऊ घोषणा’ की निरंतरता में और हितधारकों के परामर्श से भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता हर दो साल में एक बार डिफेन्स एक्सपो के मौके पर आयोजित की जाती है। वार्ता का मकसद अफ्रीकी देशों के बीच क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद का मुकाबला करने जैसे क्षेत्रों सहित आपसी जुड़ाव के लिए नए क्षेत्रों का पता लगाना है। मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का भागीदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker