हरियाणा

निगम कमीश्रर ने अधिकारियों के साथ समस्या समाधान को लेकर किया निगम के वार्ड 8 का दौरा 

पुनीत राई ने अधिकारियों को अपनी वार्ड की समस्याओं से करवाया अवगत

निगम पार्षद पुनीत राई,निगम आयुक्त व अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाते हुए।

 राई। नगर निगम के वार्ड 8 का वीरवार को निगम के आयुक्त धर्मेन्द्र, एसएसी अशोक रावत, एक्ईन पंकज सैनी, एसडीओ सतीश, जेई आदि अधिकारियों ने निरीक्षण कर विकास कार्यों व समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षद पुनीत राई के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने पार्षद द्वारा समस्याओं के समाधान की मांग करने पर आश्वाशन दिया कि उनके वार्ड की समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

पार्षद पुनीत ने अपने वार्ड में गंदे पानी की निकासी, तालाबों की सफाई, निगम की जमीन की निशानदेही, ताकि उक्त जमीन में विकास कार्य करवाए जा सके, मीठे पानी की स्पलाई व वार्ड में विकास कार्य करवाने की मांग की। पार्षद पुनीत ने अधिकारियों के साथ विकास कार्य करवाने के लिए मौके का मुआयना कर समाधान को लेकर चर्चा की और अवगत करवाया कि ऐसी व्यवस्था करके सभी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

जिस पर अधिकारी सहमत हुए। पार्षद पुनीत राई ने निरीक्षण के बाद बातचीत करते हुए बताया कि उनकी प्राथमिकता उनके वार्ड में विकास कार्य करवाना है। लोगों ने जिस उम्मीद से उन्हें पार्षद बनाया है। वे उनकी उम्मीद पर खरा उतरकर विकास कार्य करवाएंगे।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker