हरियाणा

सदस्यता अभियान के तहत पार्टी को मिल रही है और अधिक मजबूती-केसी बांगड़

-सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में पार्टी से जुडऩे का देखा जा रहा है उत्साह
-13 मार्च से 13 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान
-उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिलवाया युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में अनका हक
-सदस्यता अभियान के तहत जिला में 30 हजार लोगों को ग्रहण करवाई जाएगी पार्टी की सदस्यता-पदम दहिया
-पार्टी की नीतियों का कार्यकर्ता कर रहे हैं गांव-गांव जाकर प्रचार
– पार्टी के वरिष्ठï उपाध्यक्ष केसी बांगड व जिलाध्यक्ष पदम दहिया ने किया सोनीपत शहर में चलाया डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान
सोनीपत, 30 मार्च। जननायक जनता पार्टी(जेजेपी) के राष्टï्रीय वरिष्ठï उपाध्यक्ष एवं एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन केसी बांगड़ ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से जजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिल रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों में रूची रखने वाले नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। वरिष्ठï उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के सोनीपत हलका के प्रभारी केसी बांगड़ तथा जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने सोनीपत हलका के गांव रायपुर, शहर में मलिक कालोनी, छोटू राम चौंक तथा अनाज मण्डी में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
श्री बांगड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ही मेहनत का फल है कि 2018 में बनी एक पार्टी ने इतने कम समय में सरकार में अपनी हिस्सेदारी बनाई है और चौधरी देवी लाल द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर लोगों का विकास करने वाले दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
जजपा राष्टï्रीय वरिष्ठï उपाध्यक्ष केसी बांगड़ ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने दुष्यंत चौटाला का साथ देकर उसे हरियाणा का उप-मुख्यमंत्री बनाने का कार्य किया है। आज उसी कर्ज को उतारने के लिए उप-मुख्यमंत्री भी हर वर्ग के विकास के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से ही हरियाणा के युवाओं को स्थानीय प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिश आरक्षण प्राप्त हुआ है। इस आरक्षण के कारण अब प्रदेश के युवाओं को दूसरे प्रदेशों में नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने प्रदेश में ही प्राईवेट नौकरियां उपलब्ध हो जाएंगी।
जजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने कहा कि 13 अप्रैल तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान के तहत सोनीपत में 30 हजार नए लोगों को पार्टी संगठन से जोडने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक हलका से 05 हजार से अधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।  
श्री दहिया ने सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी की सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैं और नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की इसी प्रयास व परिश्रम से हम जिला के दिए गए टारगेट को समय से पहले हासिल कर लेंगे और सोनीपत जिला पूरे प्रदेश में इस अभियान के तहत अपनी अलग पहचान बनाने का कार्य करेगा।
इस दौरान हलका अध्यक्ष संदीप गहलावत, चिकित्सा प्रकोष्ठï जिला अध्यक्ष डॉ० भगत ङ्क्षसह, महाबीर खत्री, विनित अग्रवाल, डॉ० सुरेश काद्यान, रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश खत्री तथा अरूण छिक्कारा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker