हरियाणा

अखिल भारतीय आईपीएससी गेम्स 2022 का हुआ सफल समापन

—.  मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई ने 36 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया

खेल स्कूल राई के प्राचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर ने विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित

 राई । मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में आयोजित आईपीएससी खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मेजबान मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल के खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण पदक के साथ कुल 36 मेडल जीतकर ओवराअाल चैंपियनशिप की ट्राफी जीत ली। प्रतियोगिता में दिल्ली के मॉडर्न स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि खेल स्कूल राई के प्राचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर ने विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई में 23 मई से 5 जून तक आईपीएससी खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमे ंदेश के 14 राज्यों के 1225 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 28 स्कूलों की 134 टीमों ने भाग लिया। मेजबान खेल स्कूल राई के खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 5 रजत व 1 कांस्य पदक के साथ कुल 36 मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल की टीम ने 5 स्वर्ण ,3 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय मिल्ट्री स्कूल धौलपुर ने 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक व 1 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब के वाईपीएस पटियाला स्कूल ने 2 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक व 4 कांस्य पदक के साथ 16 मेडल जीतकर  चौथा स्थान प्राप्त किया। सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने  1 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक व 9 कांस्य पदक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। डेली कॉलेज इंदौर ने  1 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। अजमेर के मेयो कॉलेज ने 1 स्वर्ण,1 रजत व 2 कांस्य पदक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। आरके पुरम नई दिल्ली के डीपीएस ने 1 स्वर्ण, दो कांस्य पदक के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। एमरेल्ड हाइट्स स्कूल एमपी की टीम ने 2 रजत व 3 कांस्य पदक के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। सैनिक स्कूल रिवा को 2 रजत व 2 कांस्य पदक के साथ दसवां स्थान मिला। मुख्य अतिथि कर्नल अशोक मोर ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेल काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेलों से विद्यार्थी का शारीरिक विकास होता है। विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker