3तक सीनियर राज्य स्तरीय बॉकिं्सग प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स बाॅक्सिंग एकेडमी के बाॅक्सरों ने जीते पदक
दिसंबर माह में फरीदाबाद में 3तक सीनियर राज्य स्तरीय बॉकिं्सग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लिटल एंजल्स बॉकिं्सग एकेडमी के बॉक्सरों ने 1 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 2 कांस्य पदकों के साथ कुल 4 पदक प्राप्त किए। जिसमें 48 किलो भार वर्ग में आशीष दहिया ने स्वर्ण पदक, 86 किलो भार वर्ग में नितिन दहिया ने रजत पदक, 63.5 किलो भार वर्ग में सोनू दहिया ने कांस्य पदक व 71 किलो भार वर्ग में हर्षित राठी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में सीनियर राज्य स्तरीय बॉकिं्सग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें लिटल एंजल्स बॉकिं्सग एकेडमी के बॉक्सरों ने 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक व 1 कांस्य पदक प्राप्त किए। जिसमें 54 किलो भार वर्ग में गौरव दहिया ने स्वर्ण पदक, 75 किलो भार वर्ग में गौरव डबास ने स्वर्ण पदक, 80 किलो भार वर्ग में हर्षित ओहल्याण ने रजत पदक व 71 किलो भार वर्ग में महेंद्र सिंह दहिया ने कांस्य पदक प्राप्त किए। बॉकिं्सग कोच रोहतास कुमार ने बताया कि आशीष दहिया ने अपने सभी मुकाबलों में एक तरफा जीत हासिल की व स्वर्ण पदक जीत आगामी सीनियर नैषनल के लिए हरियाणा राज्य की टीम में चयन हुआ व दोनों ही प्रतियोगिताओं में लिटल एंजल्स बाॅक्सिंग एकेडमी के बाॅक्सरों का प्रदर्षन बेहद ही अच्छा व संतोषजनक रहा और पदक जीतकर अपनी एकेडमी का नाम रोशन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या आषा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया व विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग और सेक्रेटरी डाॅ. विषाल गर्ग ने खिलाड़ियों को बधाई दी व भविष्य में भी बेहतर खेल प्रर्दषन के लिए प्रेरित किया।
अधिक जानकारी के लिए कृपया आप बाॅक्सिंग कोच रोहतास कुमार को इस न0 8295693095 पर संपर्क कर सकते है।
—
Little Angels Sr. Sec. School
Sonipat (Haryana)