एडिशनल सिविल जज (सी.डि.) सोनिया श्योकंद के निर्देशन में किया गया शिविर का सफल आयोजन
शिविर मेंं एडवोकेट अंकित त्यागी कानूनी जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए।
गन्नौर। एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण की चेयरपर्सन सोनिया श्योकंद के निर्देशानुसार टेहा गांव में बुधवार को राष्टÑीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस विषय के तहत कानूनी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर मेंं एडवोकेट अंकित त्यागी द्वारा ग्रामीणों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाले सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। एडवोकेट त्यागी ने बताया कि आम जनमानस को हर प्रकार के कानूनी अधिकार दिए गए हैं, जिनकी जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए। कानूनों की जानकारी होने पर ही हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग पैसे के लालच में मानव तस्करी का काम करते हैं, जिसमें वैश्यावृति, भीख मंगवाना, बंधूआ मजदूरी करवाना आदि शामिल है। एडवोकेट अंकित त्यागी ने इस दौरान विधिक सेवाएं प्राधिकरण के विषय में भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं, वृद्धजनों, बच्चों, किन्नर तथा एससी, एसटी वर्ग के लोगों, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रूपये से कम है उन सभी को प्राधिकरण के तहत कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती है। प्राधिकरण के अंतर्गत दी जाने वाली कानूनी सहायता का पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी कोर्ट परिसरों में मुफ्त कानूनी सुविधाओं हेतू एक फ्रंट आॅफिस लीगल एड बनाया गया है। इस मौके पर गांव के सरपंच आशीष त्यागी, सुशील कुमार, नरेन्द्र त्यागी, मूलचंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।