दिल्ली
सौरभ भारद्वाज ने संभाला दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के ग्रेटर कैलाश से विधायक और आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सौरभ ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।
सौरभ भारद्वाज का कार्यकाल 12 अप्रैल 2022 से दो वर्ष का है। आज उनके पदभार ग्रहण करने के समय जल मंत्री सतेंद्र जैन और जल बोर्ड के सीईओ उदित प्रकाश राय मौजूद रहे। इससे पहले राघव चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद जल बोर्ड उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया था। दिल्ली सरकार के जल मंत्री सत्येंद्र जैन वर्तमान में इसके अध्यक्ष हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली जल बोर्ड का गठन छह अप्रैल 1998 को दिल्ली विधानसभा के एक अधिनियम के जरिए किया गया था।