जीवीएम के इतिहास विभाग की कोलाज मेकिंग स्पर्धा में किरन व पूर्णिमा रही अव्वल
भारतीय पर्व, संस्कृति, सभ्यता व धरोहरों को समर्पित रही कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता
सोनीपत, 12 अक्टूबर।
जीवीएम गल्र्ज कालेज के इतिहास विभाग के तत्वावधान में आयोजित कोलाज मेकिंग स्पर्धा में किरन व पूर्णिमा अव्वल रही। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीवीएम की इतिहास विभागाध्यक्ष शशिप्रभा व सहयोगी कांता देवी के निर्देशन में कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने किया। भारतीय पर्व, संस्कृति, सभ्यता और धरोहर विषय के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से एक बेहतरीन कोलाज बनाये। कड़े मुकाबले में किरन व पूर्णिमा को प्रथम तथा दीपिका व प्रशंसा को द्वितीय और राधा व आबिदा को तृतीय पुरस्कार मिला। लक्की व महिमा को सांत्वना पुरस्कारों से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन रजनी कत्याल व अनीता गाबा ने किया। अंत में प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि छात्राओं की रचनात्मकता दर्शनीय है। इस दौरान प्रतियोगिता की संयोजक प्राध्यापिका शशि प्रभा व सहयोगी कांता देवी ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से परिचित करवाना था।
-डा. रेनू भाटिया
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज