हरियाणा

घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना मे संलिप्त आरोपित गिरफ्तार


गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना मे संलिप्त आरोपित को गिरफतार किया है। गिरफ्तार आरोपित सुनील कोट मोहल्ला गन्नौर का रहने वाला है। जानकारी देते हुए गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि थाना गन्नौर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुनील नाम के व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कारवाई करते हुए आरोपित सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश कर अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।
————————–
दिव्यांग के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
गन्नौर। सोनीपत से घर लौट रहे एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ उसी के गांव के एक व्यक्ति ने मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। घायल दिव्यांग ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी है। शिकायत में पांची जाटान निवासी हरेंद्र ने बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है। वह 27 मई की रात को सोनीपत से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही विकास ने उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो विकास ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। आरोप है कि विकास उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हरेंद्र की शिकायत पर आरोपित विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी है।
————————–
लडसौली गांव में दादा खेड़ा पर लगाया भंडारा
29 जीएनआर 6
भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए लोग।
गन्नौर। लड़सौली गांव में दादा खेडा पर ग्राम वासियों के सहयोग से लोगो की सुख-शांति के लिए भंडारे का आयेजन किया गया। भंडारे से पहले पंडित दीपक शास्त्री ने हवन किया। हवन में ग्रामीणों ने सुख-शांति के लिए आहुति डाली। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पूड़ी, सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में प्रदीप मोर, राजेश मोर, मोहन शर्मा, कृष्ण, धर्मबीर मोर, सुमित अत्री आदि ने अपना सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker