राष्ट्रीय
हिमाचल में कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
शिमला, 09 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन के लिए मचे घमासान के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, चुनाव के पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
इस बीच कांग्रेस में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। इसके तहत कांग्रेस हाईकमान को ही मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार दिया जाएगा।