हरियाणा

लववंशिय खत्री खाप के नवनियुक्त राष्टÑीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री का गांव व शहर में पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

लववंशिय खत्री खाप के नवनियुक्त राष्टÑीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री का स्वागत करते पार्षद वरूण जैन व पूर्व नपा उपाध्यक्ष सतीश जैन व अन्य।


गन्नौर। लववंशिय खत्री खाप के नवनियुक्त राष्टÑीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री का पैतृक गांव पांची जाटान व शहर में पहुंचने पर खत्री खाप के लोगों व शहरवासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के बीच सुरेन्द्र खत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। खत्री खाप ने होशियार सिंह खत्री के जीवन जग के कार्यक्रम में सोनीपत में फैसला लिया। राष्टÑीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी। खत्री ने कहा की वे समगोत्र में शादी व लव रिलेशन में रह रहे लोगों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह लवरिलेशन की प्रथा को खत्म करवाने के लिए देश के सभी विधायकों वे लोकसभा के सांसदों को ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि हिंदू प्रथा की रीति रिवाजों को ध्यान में रखकर लव रिलेशन को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि वह समगोत्र में विवाह के भी खिलाफ है समगोत्र में एक ही गांव में शादी होना भाईचारे के खिलाफ है। सुरेंद्र खत्री ने कहा कि इन सबके साथ साथ वह नशे की कुरीति के खिलाफ भी एक अभियान चलाएंगे। खत्री ने कहा कि आज देश व प्रदेश का युवा नशे की लत लगने से बर्बादी के कगार पर जा रहा है। नशे के खिलाफ उनकी खाप गांव- गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करेंगे ताकि युवा नशे से दूर रहे। खत्री ने कहा कि उनकी खाप का प्रयास रहेगा कि जो बेटी शिक्षा ग्रहण कर रही है वो उसकी उम्र चाहे कितनी भी हो जाए उसे शिक्षा से वंचित नही रखा जाएगा लेकिन जो लड़की दसवीं या बाहरवीं के बाद शिक्षा छोड़ देती है। उसकी शादी कर देनी चाहिए। इसमें सरकार को कोई भी परेशानी या दिक्कत नही होनी चाहिए ताकि वो लड़की समय पर अपने परिवार की जिम्मेदारी को संभाल सके। वे लड़कियों को शिक्षित करने के पक्षधर है लेकिन जब अथक प्रयास के बाद भी कोई लड़की शिक्षा ग्रहण नही करती तो उसकी शादी में किसी किस्म की रूकावट सरकार को नही डालनी चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ईश्वर कश्यप, नगर पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश जैन ,पार्षद वरुण जैन सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग व खत्री खाप के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker