हरियाणा

भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में प्रथम चरण रहा ऐतिहासिक, लाखों लोगों ने लिया यात्रा में हिस्सा : निखिल मदान

सोनीपत : हरियाणा में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का  प्रथम चरण शनिवार को पूरा हुआ। नगर निगम सोनीपत मेयर निखिल मदान ने चार दिन तक चली पद यात्रा में हिस्सा लिया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ पदयात्रा की। यात्रा में हिस्सा  लेकर लौटे मेयर निखिल मदान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में प्रवेश होने के साथ ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ है जिसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता बधाई के पात्र हैं। मेयर निखिल मदान ने बताया कि प्रथम चरण में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने 3  दिन में 130  

कि.मी. की पदयात्रा कर समाज के हर वर्ग से  बेरोजगार युवाओं, बुजुर्गों, खिलाडियों, पूर्व सैनिको से मुलाकात की और उनके दुःख दर्द को बाँट। इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को जाति धर्म के आधार पर फैली नफरत को मिटाकर प्यार,मोहब्बत के साथ संगठित रहने का संदेश दिया जो वाकई में सराहनीय है। 

मेयर निखिल मदान ने बताया कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का जिम्मा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पास था जिसमे वो सफल रहे हैं और उनके नेतृत्व में लाखों लोगों  ने पूरे जोश के साथ भारत जोड़ो  यात्रा में हिस्सा लिया जो उनकी लोकप्रियता दर्शाता है। आगामी नववर्ष के प्रथम सप्ताह में भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में  दूसरा चरण पानीपत से शुरू होगा जिसमे सोनीपत से हज़ारों लोग हिस्सा लेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker