राष्ट्रीय

मप्र की 32 खेल हस्तियां नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल, 14 अक्टूबर। राजधानी भोपाल के एलएनसीटी सभागृह में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में पैरा ओलंपियन प्राची यादव, राष्ट्रमंडल जूडो कांस्य विजेता विजय कुमार यादव, रणजी ट्रॉफी चैंपियन क्रिकेटर यश दुबे सहित 32 खिलाड़ियों को 27वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को भव्य आयोजन में खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर सुशील दोषी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने सम्मानित किया। इनमें अर्जुन अवॉर्डी हॉकी मधु यादव को लाइफटाइम, प्राची यादव को स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर एवं अंतरराष्ट्रीय केनोइंग-कयाकिंग कोच मयंक सिंह ठाकुर को मप्र खेल रत्न प्रदान किया गया। इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल एवं खेल संस्थान को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधु यादव और मनोज कुकरेजा नहीं आ पाए, उनका सम्मान उनके सहयोगियों ने ग्रहण किया।

इस मौके पर सुशील दोषी ने कहा कि एक खिलाड़ी, जब बड़ा खिलाड़ी बन जाता है तो उसे मैदान में तथा मैदान के बाहर और जिम्मेदार होना पड़ता है, तभी वह अपने अच्छे खेल पर काबू रख सकता है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाडिय़ों को पूरी जीवटता और लगन से मैदान में खेलना चाहिए तभी उसे सफलता मिलगी।

मीर रंजन नेगी ने कहा कि आज खेल बदल गए हैं, इसलिए खिलाड़ी को कई गुना मेहनत मैदान में पदक जीतने के लिए करनी पड़ती है। हालांकि पहले की अपेक्षा आज के दौर में खिलाडिय़ों को सुविधाएं अच्छी मिल रही है। वे उसका फायदा जरूर उठाएं। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

आयोजन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव, अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला, एलएनसिटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य बीएस कुशवाहा, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के संरक्षक ए.एस. सिंहदेव एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष मुमताज खान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker