पंचकूला: सरकारी राशन की दुकानों पर मिलेगें तिरंगे
पंचकूला, 2 अगस्त। जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए लोगो को तिरंगे झण्डे सरकारी राशन की दुकानो पर उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। लोग काफी परेशानी में थे कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झण्डें कहा से मिलेगें। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी जोरो पर है। अब लोगों कों तिरंगें झण्डें सरकारी राशन की दुकानो पर भी मिलेगें।
उचित मूल्य की दुकानों से 20 रूपये प्रति झण्डा के हिसाब से खरीद सकते है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों को तिरंगा उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए जिला के 4 पीआर केन्द्रों के माध्यम से 33000 झण्डें ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्र की 121 उचित मूल्य की सरकारी दूकानों पर उपलब्ध करवाए गए है।
आमजनों के लिए तिरंगे मिलने शुरू
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा ने बताया कि जिला की सभी उचित मूल्यों की दुकानों पर बुधवार 3 अगस्त से आमजनों के लिए तिरंगे झण्डे मिलने शुरू हो जाएगें। हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आमजनता उचित मूल्य की दुकानों से 20 रूपये प्रति झण्डा के हिसाब से खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचकूला के पीरआर केन्द्र पंचकूला के लिए 10,000 झण्डें, बरवाला केन्द्र के लिए 4,000 झण्डें, कालका केन्द्र के लिए 10,000 झण्डें एंव रायपुर रानी केन्द्र के लिए 9,000 झण्डें उपलब्ध करवा दिए गए है।