उत्तर प्रदेश

देश पर मर-मिटने वाले जवानों के नाम है तिरंगा यात्रा : सतीश महाना

कानपुर, 09 अगस्त। यह तिरंगा यात्रा देश के उन वीर जवानों के नाम है जिन्होंने अपने से पहले इस तिरंगों को समझा और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। यह बातें मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई यात्रा के दौरान प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के अंदर एक ऐसी मुहिम छेड़ी है जो घर घर में इस तिरंगे को लगाने से हम भारतीयों के अंदर एक गर्व भी पैदा करेगा। हम सबको यह अवसर मिला है कि उन वीर जवानों को नमन करने का, उन्हें याद करने का, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, जिनके लिए सबसे प्रिय सर्वप्रथम तिरंगा और देश रहा है। यह तिरंगा देश की शान का प्रतीक है। इस अमृत महोत्सव को हम सब अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर देश का मान और सम्मान बढ़ाएं।

कानपुर के उपसभापति कैलाश पांडे ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा लगाने के लिए युवा, बुजुर्ग सभी उत्साहित हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश तिवारी ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आव्हान किया की यह हमारे देश का अमृतकाल महोत्सव है।

यह यात्रा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय से होते हुए रामादेवी, बंगाली कॉलोनी, हरजिंदर नगर लाल बंगला, केडीए चौराहा से जेके कॉलोनी होते हुए निकली। लगभग छह किलोमीटर की यात्रा में हजारों लोगों ने अपने हाथों में तिरंगे पकड़ कर भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker