हरियाणा

हिंद केसरी 2022 प्रतियोगिता होगी हैदराबाद में

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़ । भारतीय कुश्ती संघ (भारतीय शैली) की आम सभा की वार्षिक बैठक आज गोरिया टूरिस्ट कांपलेक्स के सभागार में हुई। बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मंडलों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से हिंद केसरी-2022 व 51वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (भारतीय शैली) को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कुश्ती संघ (भारतीय शैली) के अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि हिंद केसरी 2022 महिला एवं पुरुष वर्ग प्रतियोगिता 9से 11 दिसंबर को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। साथ ही 51वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (भारतीय शैली) भी विभिन्न वर्गों के वजनों की होगी। जबकि 52वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मार्च 2023 में बिहार या हरियाणा में से एक राज्य में आयोजन कराने का निर्णय संघ द्वारा लिया जाएगा। प्रतियोगिता वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग के तहत व यूडब्ल्यूडब्ल्यू की गाइडलाइंस के अनुसार होगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ भारतीय शैली खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है और समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करके खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करता रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय शैली कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए संघ निरंतर प्रयासरत है और इसको लेकर भी पूरे देश भर में बैठक आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाता रहता है। भारतीय कुश्ती शैली प्राचीन काल के समय से चली आ रही है। जिसके तहत मिट्टी की कुश्ती होती है। यह बहुत ही पुरानी खेल पद्धति है। जिसके बाद ही खिलाड़ी या पहलवान दूसरी कुश्तियों में अपना दमखम दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी भारतीय कुश्ती संघ (भारतीय शैली) पहलवानों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा और पहलवानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ताकि आने वाले युवा पहलवानों को प्रेरणा मिल सके और उनका रुझान भारतीय शैली कुश्ती के तरफ बढ़ सके। बैठक में हरियाणा, दिल्ली,
एनसीआर, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हैदराबाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, त्रिपुरा, पांडिचेरी व हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के प्रतिनिधि मंडलों ने भाग लिया, जिसमें तेलंगाना से आदित्य विजय यादव, राजस्थान से चुन्नी कप्तान, संजय शर्मा, पंजाब से राजेश हांडा, सत्य नारायण पहलवान, कर्नाटका से अमृत पहलवान, हरियाणा से लीलू पहलवान, गुजराज से खालिद शेख व जम्मू कश्मीर से पीआर शर्मा, अरविंद शर्मा ने एकमत से भारतीय शैली कुश्ती को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर संघ के चेयरमैन राम आसरे यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, महासचिव गौरव सचदेवा, कोषाध्यक्ष हनीफ राज व उपाध्यक्ष अर्जुन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker