हरियाणा

कैथल: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए कैथल में 69 प्रतिशत मतदान

कैथल, 30 अक्टूबर। रविवार को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के हुए चुनाव में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। रात 8 बजे तक कुल चार लाख 20 हजार मतों की गिनती हो चुकी थी। जिला कैथल के 21 वार्डों में जिला परिषद के लिए 130 व ब्लॉक समिति में 153 वार्ड में 508 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके लिए कैथल पूंडरी, ढांड, गुहला, सीवन व कलायत के सात खंडों में 692 बूथ बनाए गए थे।

ग्रामीणों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह था। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्र के बाहर लंबी लाइनें लग गई थी। फतेहपुर के बूथ न. 15 पर मशीन खराब हो जाने से 40 मिन्ट तक मतदान रुका रहा। सुबह 9:30 बजे तक 9 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। गांव चंदाना के 98 वर्षीय नेकी राम शर्मा ने भी मतदान किया। उसके बाद 11 बजते बजते यह आंकड़ा 18 प्रतिशत से अधिक हो गया। दोपहर 2:34 तक 49 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो 3 बजे तक 52 प्रतिशत से अधिक हो गया। जिला में शाम 4:30 बजे तक 60.3 प्रतिशत मतदान हो चुका था। कुल 6 लाख 20 हजार 451 वोटों में से 3 लाख 74 हजार 257 वोट पोल हो चुके थे। 5 बजे यह आंकड़ा 62.1 प्रतिशत हो गया और 3 लाख 85 हजार 359 वोट पोल हुए। शाम 5 बजकर 35 मिनट तक 65.2 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उस समय तक 4 लाख 4 हजार 415 वोट पोल हुए थे। शाम 5 बजकर 55 मिनट तक 65. 7 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उस समय तक 4 लाख 7 हजार 711 वोट पोल हुए थे। 6 बजे तक 4 लाख 10 हजार 87 मतों के साथ 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान का समय समाप्त होने तक जो लोग लाइनों में लगे हुए थे। उनके मत डाले जा रहे थे।

ब्लॉक समिति सदस्य पद के लिए 15 वार्डों में बनी सर्व सम्मति

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में जिला में 15 वार्डों में सर्व सम्मति से ब्लॉक समिति सदस्य चुने जा चुके हैं। सर्व सम्मति से चुने जाने वाले सदस्यों में गुहला खंड के वार्ड 12 से मामू राम तथा वार्ड 20 से मंदीप कौर, कैथल खंड के वार्ड 25 से सुशीला कुमारी, कलायत खंड के वार्ड 3 से शिवानी, वार्ड 5 से सोहन लाल, वार्ड 6 से पताशो देवी, वार्ड 16 से सलिंद्र व वार्ड 22 से राजेश, पूंडरी खंड के वार्ड 12 से पूनम देवी, राजौंद खंड के वार्ड 13 से मोनिका, सीवन खंड के वार्ड 6 से रॉकी, वार्ड 9 से सौरव ठाकुर, वार्ड 12 से करमजीत कौर तथा ढांड खंड के वार्ड 12 से सुजाता तथा वार्ड 16 से कमलेश शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker