राष्ट्रीय
राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, 19 दिसंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने पाटिल के साथ अपनी एक फाइल फोटो को ट्वीट किया, “भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें राष्ट्र की सेवा में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”