हरियाणा

रामलीला हमें मानवता और जीवन मूल्यों का अनोखा संदेश देने का कार्य करती : शेखर यादव

* भाजपा नेता शेखर यादव ने साथियों समेत परनाला-हसनपुर में हो रही भव्य रामलीला कार्यक्रम में की शिरकत

सिद्धार्थ राव, बहादुुरगढ़। श्री हरी सेवा समिति द्वारा परनाला-हसनपुर में प्रथम भव्य रामलीला मंचन का आयोजन चल रहा है। इसमें दर्शकों की काफी भीड़ हर रोज उमड़ रही है। रामलीला महोत्सव में मुख्य तौर पर भाजपा नेता शेखर यादव ने अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर व  गणेश आरती करके रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व अनेक ग्रामीणों ने भी उनका पटका पहनाकर सम्मान किया।
    भाजपा नेता शेखर यादव ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामलीला का अपना एक अलग महत्व है, वास्तव में यह कार्यक्रम हमें मानवता और जीवन मूल्यों का अनोखा संदेश देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों में दिन-प्रतिदिन नैतिक मूल्यों का पतन देखने को मिल रहा है। यदि आज के समय में हमें सत्य और धर्म को बढ़ावा देना है तो हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पथ पर चलना होगा। शेखर यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन एक ऐसा जीवन है जिनके हर पहलू से हमें एक सकारात्मक संदेश व शिक्ष मिलती है। उन्होंने कहा कि रामलीला एक ऐसा रंगमंच है जिसका प्रस्तुतीकरण आज से नहीं अपितु हजारों वर्षों से होता आ रहा है। पहले इसके लिए एक अलग उत्साह देखने को मिलता था लेकिन आज की आधुनिकता के समय में ज्यादातर लोगों के पास समय की बहुत कमी हो गई है। आजकल मनुष्य का जीवन भागदौड़ वाला बनकर रह गया है। भाजपा नेता शेखर यादव ने कहा कि रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कथाओं का नाटक के माध्यम से मंचन किया जाता है। भगवान श्रीराम के जीवन में क्या घटित हुआ था और उससे हमें क्या-क्या संदेश मिलता है बस इन्ही लीलाओं को नाटक के जरिये दर्शकों को दिखाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker