29 जनवरी की रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता भाग ले- राजीव जैन
सोनीपत 18 जनवरी भारतीय जनता पार्टी की वोटर लिस्ट का पन्ना प्रमुख बनाने की रणनीति का कोई तोड़ किसी राजनैतिक दल के पास नहीं है, इसी रणनीति के बल पर गुजरात में बम्पर जीत हासिल की और अब लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सभी दलों को पछाड़ कर तीसरी बार परचम लहरायेगी।
सोनीपत विधान सभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुख बनाने के अभियान में जुटे मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने जैन बाग काॅलोनी, बावा काॅलोनी, वैस्ट राम नगर में बूथ अध्यक्षों की बैठक मंे पन्न प्रमुख बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए और 31 जनवरी तक इस लक्ष्य को पूरा करने की अपील की। उन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं से गोहाना में 29 जनवरी को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने और घर-घर से मतदाताओं को रैली में ले जाने की व्यूह रचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस रैली से कार्यकत्र्ताओं में लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए उत्साह का संचार होगा।
राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस जैसा राष्ट्रीय दल संगठन न होने के कारण लगातार रसातल में जा रही है, हरियाणा में पिछले आठ वर्षों से संगठन का गठन गुटबाजी में फंसकर लटका पड़ा है जबकि भाजपा लगातार गतिविधियों चलाकर संगठन को मजबूत करने में जुटी रहती है, उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी की हर परिवार को भाजपा से जोड़ने से अपील पर काम करते हुए पन्ना प्रमुख के बाद पन्ना समिति बनाने पर भी काम करेंगे।
बैठकों में मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, अनिल ग्रोवर, नीरज सोनी, राजकुमार शर्मा, वेद कालुपुर, हरिराम पांचाल, रघुवीर सिंह, अशोक शर्मा पूर्व पार्षद, जगदीश शर्मा, सतबीर सिंह, अशोक हलवाई, संजय मिश्रा ठेकेदार, अजय चैहान, कलीराम, यशवीर नम्बरदार, अर्पित समेत अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।