राष्ट्रीय

अगले 4-5 दिनों तक महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट

मुंबई, 07 अक्टूबर। मुंबई और ठाणे में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से शुरू हुई तूफानी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से मुंबई और ठाणे के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। हालांकि बारिश का प्रभाव मुंबई की लोकल सेवा पर नहीं पड़ सका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक होसलीकर ने आगामी 4-5 दिनों तक मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि आज पिछले कुछ घंटों में मुंबई और ठाणे में 94.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से ठाणे के डोंबिवली में नंदीवली, केलकर रोड, डोंबिवली थाना क्षेत्रों में पानी भर गया। कल्याण में भी कई इलाकों में जलभराव हुआ है। इसी तरह मुंबई में लालबाग, किंग सर्कल, सायन सर्कल, एलफिंस्टन, प्रभादेवी, दादर टीटी, गांधीमार्केट, मिलन सबवे, अंधेरी और मालाड सबवे

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक ठाणे, रायगढ़, पालघर, पुणे, मुंबई, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, धुले और आसपास के जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस तरह मौसम विभाग ने आगामी 4-5 दिनों तक अलग- अलग इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ ही पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में विदर्भ और मराठवाड़ा में कई जगहों पर बारिश हुई है। भारी बारिश की वजह से सोलापुर में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। भारी बारिश प्रभावित जिलों में प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker