हरियाणा

कविता-राजीव जैन ने उत्साहपूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सोनीपत, 25 सितंबर। हरियाणा की पूर्व केबिनेट मंत्री कविता जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न बूथों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवद्र्घन किया।

          भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को बूथ नंबर-55,172 व 178 और बूथ नंबर-203 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इनमें पूर्व मंत्री कविता जैन ने बूथ-55,172 व 178 तथा पूर्व मीडिया सलाहकार ने बूथ-203 बंदेपुर में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने जयंती समारोह में शामिल लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे मानवतावाद विचारधारा के प्रस्तावक दीनदयाल उपाध्याय के संदेशों व शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ें। इससे जीवन में सद्गुणों के साथ राष्टï्रभक्ति की भावना विकसित होगी। किसी भी नागरिक के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि होना चाहिए।

         इस दौरान पूर्व मंत्री कविता जैन व पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने इन बूथों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनकर अहसास होता है कि वे हमारे मन की ही बात कर रहे हैं, क्योंकि उनके मन की बात में राष्ट्र के विकास को सर्वोच्चता दी जाती है। पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात देश की जनता के हितों को लेकर होती है, जिसमें नागरिकों की समस्याओं, सुविधाओं, अधिकारों का समावेश विशेष रूप से रहता है। मन की बात में शामिल होने पर अनुभव होता है कि प्रधानमंत्री हमारे हितों को लेकर कितने चिंतित रहते हैं। दिन-रात प्रधानमंत्री सिर्फ देश और नागरिकों के भले को लेकर ही समर्पित रूप से कार्यरत रहते हैं। ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व होता है, जिन्होंने पूरे विश्व में देश का डंका बजाते हुए भारत की ताकत का अहसास कराया है।

         इस मौके पर पूर्व मंत्री कविता जैन व पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बूथ परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पहली जरूरत है, जिसके लिए हर व्यक्ति को हर संभव प्रयास करना चाहिए। प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने होंगे। पर्यावरण संरक्षण किये बिना सुखद एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना निरर्थक साबित होगी।

         इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर जन्मदिवस की बधाई भी दी, जिनके पत्रों का उल्लेख पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने अपने संबोधन में किया। इस अवसर पर नवीन मंगला, नरेश वर्मा, पार्षद सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, शशि कांत भारद्वाज, त्रिभुवन कोशिक, सतपाल कौशिक, ईश्वर शर्मा, सचिन अहलावत, श्यामलाल कौशिक, अनिल ढुल, राजकुमार शर्मा, तरुण शर्मा, जगमाल सैनी, मदन सैनी, विभोर, पुरुषोत्तम शर्मा, दरवेश बागड़ी, वेद कालूपुर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker