कुरुक्षेत्र: विधायक सुभाष सुधा ने सभी दरोगा के सफाई क्षेत्र बदलवाए
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए विधायक सुभाष सुधा ने उठाया एक और बड़ा कदम, नगर परिषद थानेसर में 40 वर्षों के बाद एक साथ बदले सभी सफाई दरोगा
कुरुक्षेत्र,20 जुलाई। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार को एक ओर बड़ा फेरबदल करते हुए सभी सफाई दरोगाओं के वार्ड और क्षेत्र में बदलाव किया है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आज 40 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी दरोगाओं के वार्डों को बदल दिया गया है। सफाई दरोगाओं का चयन भी उनके कहे अनुसार नहीं बल्कि वार्ड का चुनाव पर्चियां डालकर किया गया।
विधायक सुभाष सुधा ने सभी दरोगाओं के नाम की पर्चियां बनवाई और उसके बाद एक-एक करके सभी दरोगाओं सेे एक-एक पर्ची उठवाई। इस पर्ची में वार्ड का नाम और क्षेत्र, एरिया लिखा हुआ था। जिस दरोगा ने जो पर्ची उठाई उसके अनुसार ही अब उसे सफाई का कार्य करना होगा। विधायक ने साफ कहा कि कोई भी दरोगा अपना वार्ड या एरिया बदलवाने के लिए नहीं कहेगा। विधायक का मानना है कि एरिया बदलने से निश्चित रुप से सफाई का कार्य और अच्छा होगा। इस प्रकार सभी 13 दरोगाओं का एरिया विधायक ने चुनाव के जरिए बदल दिया। उनके इस फैसले का सफाई दरोगाओं ने भी स्वागत किया ओैर उनके कहे अनुसार अपना-अपना एरिया का चयन कर लिया।
सफाई दरोगाओं ने विधायक के सामने सफाई के कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामान जैसे कस्सी, कमानी, तलवारें, पंज्जे, डोंगे व झाडू न होने की समस्या रखीें। इसपर विधायक ने तुरंत जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा को फोन कर तुरंत समस्या का हल करने को कहा। जिसपर आयुक्त ने