हरियाणा
पशु चोरी करने मे संलिप्त छह आरोपियो को किया गिरफतार, न्यायालय में पेशकर दो को लिया पुलिस रिमाण्ड पर
पशु चोर पुलिस पार्टी के साथ
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने पशु चोरी करने की घटना मे संलिप्त छह आरोपियो को गिरफतार किया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गत 2 मार्च को बाबूलाल निवासी जालोर राजस्थान हाल गाँव टेहा में शिकायत दी थी कि चोरो ने उसके पाँच गधे चोरी कर लिए है। बाबूलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही मुकेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त छह आरोपित लाला, रामदिया ,काला ,पंडू ,राजू अशोक राम कॉलोनी जींद को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपितों को न्यायालय मे पेशकर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। सभी जींद के रहने वाले है।