भगवा ध्वज सनातन से श्रद्धा का प्रतीक व हमारा गुरु : सत्य विजय
–गौहनियां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ गुरू पूजनोत्सव
प्रयागराज, 26 जुलाई। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ता निर्माण संघ की सतत् प्रक्रिया है। भगवा ध्वज सनातन से श्रद्धा का प्रतीक है। मानव अपूर्ण होते हैं, मानव मे विकार आ सकता है। परंतु हमारे परम पवित्र भगवाध्वज में कोई विकार नहीं आ सकता। इसलिए संघ के स्वयंसेवकों का गुरू हमारा परम पवित्र भगवाध्वज है।
उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुनापार द्वारा आयोजित एमवी कान्वेंट स्कूल गौहनिया में आयोजित गुरु पूजनोत्सव के अवसर पर बौद्धिक देते प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय ने व्यक्त किया। साथ में जिला सह कार्यवाह भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि विधायक बारा डॉ वाचस्पति के द्वारा विद्यालय में गुरूपूजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक बारा सहित जिला सह संयोजक उमेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जसरा जगत शुक्ला, नीरज केसरवानी, हरिशरण सिंह, टमाटर गुरु, रोहित केसरवानी, मिथिलेश पांडेय आदि के साथ बारा विधानसभा के विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने गुरु पूजनोत्सव में भाग लिया।