राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री ने भाजपा नेता विष्णु चरण सेठी के निधन पर जताया दुख
नई दिल्ली, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विष्णु चरण सेठी के निधन पर दुख जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- “श्री विष्णु चरण सेठी ने ओडिशा की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने खुद को एक मेहनती विधायक के रूप में प्रतिष्ठित किया और सामाजिक सशक्तिकरण में बहुत योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”
उल्लेखनीय है कि ओडिशा के धामनगर से भाजपा विधायक तथा सदन में विपक्ष के उपनेता विष्णु चरण सेठी का सोमवार को देहांत हो गया। वह 61 साल के थे। भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंनें अंतिम सांस ली।