संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र
गन्नौर। जननायक जनता पाटी की मजबूती के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्देशन में बुधवार को गन्नौर में जेजेपी जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया की अध्यक्षता में गन्नौर हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए फील्ड से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को भी बढावा देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने का कार्य किया। इसके अलावा किसानों की फसल का सीधे उनके खाते में भुगतान का कार्य, प्रदेश में नए-नए उद्योगों को स्थापित करवाने का कार्य सहित अनेक कार्य उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों से पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर गन्नौर हलका प्रधान अनिल त्यागी, पूर्व प्रत्याशी रणधीर मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सियानंद त्यागी,मास्टर धर्मबीर धनखड़, वरिष्ठ युवा नेता अनुपम रापडिया सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।