करंट लगने से मजदूर की मौत
दीवार में करंट आने से मजदूर की हुई इलाज के दौरान हुई मौत
उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला था मृतक तहसीलदार सिंह
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत,
शव पोस्टमार्टम को भिजवाया ,
कल सुबह होगा पोस्टमार्टम
मामले में पुलिस कर रही जांच
दीवार में करंट आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कामगार उनको तत्काल लेकर पहुंचे, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के स्वजन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गांव जगदीशनगर के रहने वाले तहसीलदार सिंह राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। वह करीब एक साल से परिवार के साथ जटवाड़ा में रह रहे थे। शनिवार को वह एक व्यक्ति के यहां मकान की चिनाई के दौरान काम कर रहे थे। वह दीवार खड़ी करने के लिए पड़ोसी के मकान की दीवार से सटाकर बीम बनाने के लिए फर्मा बना रहे थे। इसी दौरान फर्मा में लगी लोहे की प्लेट पड़ोसी की दीवार के सरिए से लग गई। उसमें करंट फैला हुआ था। इससे तहसीलदार सिंह भी करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। साथी कामगारों ने उनके उठाकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया।गंभीर हालत के चलते उनको सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहसीलदार सिंह के स्वजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।