राष्ट्रीय

हम रहें या न रहें, 2014 में आने वाले 2024 में रह जाएंगे : नीतीश कुमार

-सुशील मोदी ने कहा, 2025 से पहले गिर जाएगी बिहार की महागठबंधन सरकार

पटना, 10 अगस्त। बिहार में महागठबंधन सरकार में एक बार फिर से मुख्यमंत्री की बागडोर संभालने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘पिछले डेढ़ महीने से हमलोग बिल्कुल चुप थे।’ तीन नंबर की पार्टी बताते हुए क्या नहीं कहा गया। नीतीश ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि क्या 2014 में आने वाले 2024 में रह जाएंगे ? हम रहें या न रहें, वो 2024 में नहीं रह जाएंगे। पीएम पद की दावेदारी को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि मैं ऐसे किसी पद का दावेदार नहीं हूं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने भविष्यवाणी की कि 2025 में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही नीतीश के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी।

तेजस्वी यादव ने भी शपथ के बाद कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को आगे ले जाएंगे। हम जल्दी ही नौजवानों के लिए रोजगार पर कुछ करेंगे। भाजपा के धरने पर बैठने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके बारे में हम क्या कहें। बैठे रहने दो। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। उनकी ही सरकार है। दिल्ली में ही धरना दें और वाजिब हक बिहार को दिलाएं।

सुशील मोदी की भविष्यवाणी पर जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार से अच्छे संबंधों की सजा सुशील मोदी को मिली है। उप राष्ट्रपति बनने की बात बकवास थी। हम ईडी और सीबीआई से नहीं डरते हैं। ‘बीजेपी के लोग अपनी गिरेबां में झांके’। नीतीश नहीं बीजेपी नेता विश्वासघाती हैं। उन्होंने कहा कि ‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे एमएलए को तोड़ा’ 2020 में भाजपा ने जदयू के खिलाफ षड्यंत्र रचा।

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने पलटने की अपनी बात को साबित किया। नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। बिहार के विकास को रोकने का काम किया है। धरने पर बैठे भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि हम लोगों के प्यार का नीतीश कुमार ने अच्छा सिला दिया है। सिर्फ भाजपा ही नहीं, जनता से भी ये धोखा किया है।

भाजपा विधायक और पूर्व श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव ने चुनाव में घूम-घूम कर जनता से वादा किया था कि पहली कैबिनेट में युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे। दूसरा वादा संविदा कर्मी को परमानेंट करेंगे। तीसरा वादा सभी शिक्षकों को सामान वेतन देंगे। इन सभी वादों की शुरुआत आज से ही तेजस्वी को कर देनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker