उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया नमन

-भाजपा कार्यकर्ता गांव-गलियों में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को कर रहे जागरूक

सुलतानपुर,12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की योजना 15 अगस्त को जिले के सवा लाख घरों में तिरंगा झंडा फहराने की है। 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक खास कार्यक्रम के तहत हर घर झंडा अभियान को यादगार बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कार्यकर्ता हर गली, मोहल्ले, चौराहों पर वंदे मातरम और रघुपति राघव राजाराम के उद्घोष के साथ तिरंगा लगवाने का काम कर रहे हैं और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में शुक्रवार को महापुरुषों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों व परिसरों की साफ- सफाई और धुलाई कर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद शेखर आजाद पार्क, राम मनोहर लोहिया पार्क, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के प्रतिमाओं की साफ सफाई कर उनको नमन किया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.आर.ए. वर्मा ने मोतिगरपुर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।दूबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह, मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव, संदीप तिवारी, संदीप पांडेय, हरि शंकर वर्मा, सुनील सोनी, राजेश चतुर्वेदी, संजय सरोज, अनिल तिवारी भारत ने अपने-अपने मंडलों में प्रभात फेरी निकाली और वंदे मातरम, रघुपति राघव राजा राम के गीत गाते हुए लोगों को तिरंगा झंडा दिया।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि 13 से लेकर 15 अगस्त तक जिले के सवा लाख घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि वे झंडा लगाने के अभियान की सेल्फी लेकर पार्टी के लिंक पर अपलोड करेंगे। तिरंगा कैंपेन के लिए हर विधानसभा में 25 हजार झंडे की व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश सिंह पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, ब्लाक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ राम चरित पांडे, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, राजीव सिंह प्रदीप मिश्रा, मुन्ना सोनी, राम अवध जायसवाल, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker