उत्तर प्रदेश

भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाई खुश, बांटी मिठाइयां

गोरखपुर, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के बाद गोरखपुर के भाजपाईयों में खुशी की लहर है। भाजपाईयों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

गुरुवार को रानीडीहा सिकटौर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डा धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भूपेंद्र चौधरी को संगठन का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ प्रदेश की पार्टी को मिलेगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को गति मिलेगी और मिशन 2024 की राह आसान होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने में सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा गोपेश्वर त्रिपाठी, मंत्री रत्नेश पांडेय, पंकज जायसवाल, रणविजय शाही, संजय सिंह, अजय सिंह संचू, मनोज राम त्रिपाठी, अक्षय तिवारी राजकुमार जायसवाल, भूपेंद्र पांडेय, अजीत निषाद, पवन चतुर्वेदी, प्रभाकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker