नई दिल्ली
बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने आए दो कुख्यात बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान उपेन्द्र उर्फ सुट्टा और हेमंत के रूप में हुई है। आरोपित के पास से एक चाकू और ई रिक्शा जब्त किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर जानने की कोशिश कर रही है। वह वारदात में आए सामान को कहां और किसको बेचा करता था।
जानकारी के मुताबिक नांगलोई थाने में तैनात कांस्टेबल कैप्टन अपने साथी मनोज के साथ शाम करीब साढ़े छह बजे रनहौला रोड मुंडका स्थित खेर सिंह धर्मकांटा के पास गश्त पर थे। दो लडक़े ई रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। चालक ने पुलिस वालों को देखते ही ई रिक्शा की रफ्तार तेज कर भागने लगे।
शक होने पर चालक को रूकने का इशारा भी किया। लेकिन उसने अनदेखा कर दिया। जिनका पीछा कर चालक हेमंत को मनोज ने जबकि उसके साथी उपेन्द्र को कैप्टन ने दबोच लिया। ई रिक्शा इलाके से ही चोरी किया गया था। जिसकी एफआईआर भी दर्ज थी।