कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सिब्तैन अहमद को पैतृक गांव हरपुर में किया गया सुपुर्दे खाक
अररिया 04अक्टूबर। कैरियर गाइड एकेडमी के डायरेक्टर एवं जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सिब्तैन अहमद का निधन हृदय गति रुकने से हो गया।उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमिटी में शोक है।उनके पैतृक गांव हरपुर में जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उन्हें आज सुपुर्दे खाक किया गया।जनाजे की नमाज में हजारों लोगों ने शिरकत किया और अंतिम शवयात्रा में शामिल हुए।
सिब्तैन अहमद कांग्रेस के हरेक कार्यक्रम में न केवल शामिल होते थे,बल्कि पार्टी के मजबूत सिपहसालार थे।पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में उन्होंने अपनी मजबूत भागीदारी निभाई थी।इसके अलावे अति पिछड़ा क्षेत्र अररिया में शिक्षा का अलख जगाने के साथ शैक्षणिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।
सिब्तैन अहमद के निधन पर अररिया जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अनिल सिन्हा,विधायक आबिदुर्रह्मान,पूर्व सांसद सरफराज आलम, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान,वरिष्ठ अधिवक्ता मो.ताहा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उंसके निधन को कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।