बिहार

 पश्चिमी चंपारण के लौरिया मे सीता देवी सभापति और कौशल्या देवी उपसभापति पद पर जींती

बेतिया, 30 दिसंबर

पश्चिमी चंपारण जिला के लौरिया नगर पंचायत पहली बार अस्तित्व में आया है। नगर पंचायत चुनाव के सभापति, उपसभापति और चौदहों वार्डों के वार्ड पार्षद का मतगणना आ गया है। जिसमें सीता देवी सभापति पद पर निर्वाचित घोषित हुई हैं। नवनिर्वाचित सभापति और उनके पति संजय कुमार दोनों लौरिया पंचायत के 3 बार मुखिया रह चुके हैं। वहीं मरहिया की पैक्स अध्यक्ष कौशल्या देवी उपसभापति पद पर निर्वाचित हुई हैं। इनके पुत्र लड्डू सिंह भी पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं।

इसी तरह चौदहों वार्ड सदस्यों ने पहली बार वार्ड सदस्य का स्वाद चखा है। जिसमें वार्ड 1 से भागवत सिंह, वार्ड 2 से विमला देवी, वार्ड 3. से अंतिमा देवी, वार्ड संख्या 4. से शोभा देवी, वार्ड संख्या 5. से खुशबू रानी, वार्ड संख्या 6. से फगिया देवी, वार्ड संख्या 7. से गीता देवी, वार्ड संख्या 8. से सैयद तनवीर , वार्ड संख्या 9. से धानमती देवी, वार्ड संख्या 10..से रूमैदा खातून, वार्ड संख्या 11. से रोहित कुमार सिंह, वार्ड संख्या 12. से मुरारी प्रसाद , वार्ड संख्या 13. से प्रेमा देवी और वार्ड संख्या 14. से अजय कुमार मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इधर इनके समर्थकों में काफी खुशी है और इनके समर्थक जगह जगह पर अपने क्षेत्र के लोगों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं और कई जगहों पर पटाखे फोड़ कर जीत की खुशी मनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker