हरियाणा

फतेहाबाद: कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के बच्चों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

फतेहाबाद, 13 अगस्त। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत केएम सरस्वती सीनियर सैकेंडरी स्कूल, टोहाना में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद नारों के साथ आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के साथ ज्यादा से ज्यादा जुडऩे के लिए जागरूक किया। देशभक्ति के गीतों का गायन करती ये तिरंगा यात्रा समाज को भारत की आन, बान व शान तिरंगा की महता और इसकी शक्ति का संदेश दे रही थी।

देवेन्द्र सिंह बबली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हरियाणा प्रदेश वीरों की भूमि है और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों में हरियाणा प्रदेश की उल्लेखनीय भागीदारी है। हमें ऐसे वीर बहादुर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए और उनके मान-सम्मान में हमें अपने घर पर तिरंगा फहराकर उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों की छतों पर तिरंगा जरूर फहराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker