40 घंटे बाद विद्युत सेवा हुई बहाल, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
गन्नौर। राजलू गढी रोड़ पर रेलवे अंडरब्रिज के पास 33000 केवी लाईन में फाल्ट को 41 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद ठीक कर लिया गया। 40 घंटे तक बाद विद्युत सेवा बहाल होने पांच गांवो के ग्रामीणों ने राहत की सास ली। 12 जुलाई सुबह साढे दस बजे राजलू गढी रोड़ पर रेलवे अंडरब्रिज के पास 33000 केवी लाईन मे अचानक फाल्ट हो गया था। जिससे अगवानपुर, पांची जाटान, राजलू गढ़ी, भोगीपुर, उदेशीपुर गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प पड़ गई। बिजली निगम द्वारा फाल्ट को ढूंढने का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन कई घंटे मशक्कत करने के बाद भी निगम के अधिकारियों को फाल्ट नहीं मिला। जिसके चलते निगम द्वारा दिल्ली से फाल्ट लोकेटर वैन मंगवाई गई। फाल्ट लोकेटर वैन की मदद से पता चला कि राजलूगढ़ी रोड पर रेलवे अंडरपास के निकट 33000 केवी लाइन का आईसोलेशन पंक्चर होने की वजह से यह फाल्ट हुआ है। जिसके बाद उसे रिपेयर करवाने का काम शुरू कर दिया गया। 40 घंटे की मशक्कत के बाद वीरवार की सुबह करीब ढाई बजे रिपेयरिंग का काम पूरा हो पाया, जिसके बाद गांवो में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच पांचो गांवों में ग्रामीणों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। हालांकि उनकी परेशानी को कम करने के लिए निगम ने अस्थाई तौर पर कुछ देर के लिए गन्नौर से बिजली सप्लाई दी, जिससे उन्हें कुछ देर राहत मिली। कुछ देर बाद सप्लाई फिर से बंद कर दी गई। जिसके बाद फाल्ट ठीक होने पर ही गांवो में विद्युत सेवा बहाल हो सकी। ग्रामीण एसडीओ प्रदीप राणा ने बताया कि फाल्ट ठीक होने के बाद वीरवार की सुबह 2 बज कर 40 मिनट पर बिजली सेवा पुनः शुरू करवा दी गई थी।